back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैज्ञानिकों की सलाह, सब्जियों के लिए उपयुक्त मौसम, कीट-पतंगों से रहे सावधान

Uttar Pradesh: कहीं मिर्च की नर्सरी पड़ गयी है तो कहीं पर उसकी रोपाई शुरू हो गयी है। उधर अब टमाटर की नर्सरी डालने का भी समय आ गया है।

लखनऊ, हि.स.। कहीं मिर्च की नर्सरी पड़ गयी है तो कहीं पर उसकी रोपाई शुरू हो गयी है। उधर अब टमाटर की नर्सरी डालने का भी समय आ गया है। वहीं अन्य खरीफ की सब्जियों के लिए भी यह समय उपयुक्त हैं। किसानों को खेत तैयार कर जल्द ही सब्जियों की नर्सरी व रोपाई कर देनी चाहिए।

खराब होने के डर भी कम

इस संबंध में कृषि वैज्ञानिक डा. ए.बी. सिंह का कहना है कि यह धनिया, मूली, साग आदि के लिए भी उपयुक्त समय है। यदि मूली इस समय लगा दी जाती है तो वह बाजार में महंगी बिकेगी। बरसात कम होने के कारण उसके बीज खराब होने के डर भी कम हैं। इतना जरूर है कि कीट-पतंगों का ऐसे में प्रभाव ज्यादा रहता है। इसके लिए किसानों को सजग रहकर दवाओं का उपयोग करना चाहिए।

खेतों को तैयार कर नर्सरी डाल देना ठीक

वहीं उपनिदेशक अनीस श्रीवास्तव का कहना है कि टमाटर की नर्सरी डाल देना चाहिए। जो किसान अभी तक नर्सरी नहीं डालें हैं, उन्हें खेतों को तैयार कर नर्सरी डाल देना ठीक होगा। इसके साथ बैंगन के लिए भी उपयुक्त समय है। कम बारिश के कारण कीट-पतंगों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके लिए जरूरी है कि किसान नीम के अर्क का प्रयोग करें। इसके साथ ही जड़ों में नीम की खली डाली जाय तो बेहतर होगा।

मेड़ बनाने के एक सप्ताह बाद उस पर रोपाई करना उपयुक्त

उद्यान अधिकारी डा. शैलेंद्र दुबे का कहना है कि मिर्च की नर्सरी इस वर्ष अच्छी है। मिर्च के लिए बारिश पर्याप्त है। आगे किसानों को रोपाई की तैयारी करनी चाहिए। खेतों को तैयार कर मेड़ बना लेना चाहिए। मेड़ बनाने के एक सप्ताह बाद उस पर रोपाई करना उपयुक्त होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...