back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: सहारनपुर में PM मोदी ने भरी हुंकार, कहा- “हमारा मिशन भ्रष्टाचार हटाओ, उनका मिशन भ्रष्टाचारी बचाओ”

Uttar Pradesh News: सहारनपुर में आज जनसंबोधन में PM मोदी ने कहा कि BJP राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। BJP के लिए राष्ट्र प्रथम है। यह हमारे सपनों व संकल्प में है।

सहारनपुर, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत की मजबूत और तेजी से विकसित राष्ट्र की छवि बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने भारत की छवि कमजोर और भ्रष्ट देश की बना दी थी।

विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे

प्रधानमंत्री मोदी सहारनपुर के पुराना राधास्वामी सत्संग भवन प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं। विपक्ष हमारी सीटें कम करने के लिए चुनाव लड़ रहा है। सपा को हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। दो लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है।

भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम

मोदी ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। यह हमारे सपनों व संकल्प में है। हमारे लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, देशहित से बड़ा और कुछ हो ही नहीं सकता। भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं आर्थिक ताकत बन गया है। भाजपा से लोग सत्ता के लिए नहीं जुड़ते बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। गरीबों को पक्का घर व शौचालय भाजपा की प्राथमिकता रही है। यह भाजपा है जिसने गरीब को मुफ्त राशन दिया है। आने वाले पांच सालों के लिए मुफ्त राशन की गारंटी दी है। भाजपा ने 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था दी है।

इंडी एलाएंस कमीशन के लिए, मोदी सरकार मिशन के लिए

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जो काम कई सालों में नहीं कर पाई वह काम भाजपा ने 10 सालों में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी एलाएंस कमीशन खाने के लिए और मोदी सरकार मिशन के लिए है। इंडी एलाएंस के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। शक्ति के सामर्थ्य को चुनौती दे सकता है क्या। जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है उन सबका क्या हाल हुआ, इतिहास पुराणों में वर्णित है।

सबका साथ सबका विकास यह हमारा मंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य मंदिर हमारी घोषणा नहीं संकल्प रहा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छे-370 हटाना हमारी घोषणा नहीं, संकल्प रहा है। इस बार रामनवमी को हमारे राम टेंट में नहीं, भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। यह हमारी पीढ़ी के लिए गौरव है। भारत को मजबूत देश बनाना भाजपा की प्रतिबद्धता है। जैसी भाजपा की नीयत व निष्ठा है, नीतियां भी वैसी ही बनती है। इसलिए आज हर हिन्दुस्थानी कह रहा है कि नीयत सही तो नतीजे सही। सबका साथ सबका विकास यह हमारा मंत्र है। हमारी सोच यही है कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग, हर जाति व हर व्यक्ति तक पहुंचे। इसलिए भाजपा सरकार ने पूरे 10 साल पूरे मन से काम किया है।

तीन तलाक खत्म करके लाखों मुस्लिम परिवारों को बचाया है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने परम्परागत तीन तलाक को खत्म करके सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को ही लाभ नहीं दिया है। महिलाएं, किसी की बेटी होती हैं तो किसी बहन और किसी की मां होती हैं। तीन तलाक के नाते सैकड़ों मुस्लिम परिवार बर्बाद हो जाते थे, हमने तीन तलाक कानून को खत्म करके लाखों मुस्लिम परिवारों को बचाया है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सहारनपुर से बीजेपी उम्मीदवार राघव लखन पाल और कैराना से उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के लिए जनता से रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत दिलाने की अपील की।

भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। हमारे लिए देश और देशहित से बड़ा कुछ नहीं है।

योगी जी ने सुरक्षा के साथ साथ निवेश के लिए भी माहौल बनाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे योगी जी कानून व्यवस्था के विषय में रत्ती भर भी छूट नहीं देने वाले। भाजपा ने अपराधियों दंगाइयों को काबू किया है। सुरक्षा के साथ साथ निवेश के लिए भी माहौल बनाया है। ये क्षेत्र अपने कृषि उत्पादों के लिए भी जाना जाता है। हमारी सरकार 10 साल से किसान भाइयों के लिए काम कर रही है। किसान की छोटी-छोटी जरूरत को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील है। देश में छोटे किसानों को पीएम किसान निधि के जरिए मदद की जा रही है। अकेले सहारनपुर में तीन लाख किसानों के खाते में 860 करोड़ रुपये सीधे भेजे जा चुके हैं।

कांग्रेस आज के भारत की आशाओं और आकांक्षाओं से पूरी तरह से कट चुकी है

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी जिस कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी और देश के दिग्गज नेता कांग्रेस के साथ जुड़े थे, मगर आज देश एक स्वर से कह रहा है कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली वो कांग्रेस दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब जो कांग्रेस बची है उसके पास न देशहित के लिए नीतियां हैं, न राष्ट्र निर्माण का विजन। कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस आज के भारत की आशाओं और आकांक्षाओं से पूरी तरह से कट चुकी है। उसके घोषणा पत्र में वही सोच झलक रही है, जो सोच आजादी के वक्त मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है। इस घोषणापत्र में जो कुछ हिस्सा बचा रह गया उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कुल मिलकार कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक नहीं दिखाई पड़ रही। ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती।

आपका सपना ही मोदी का संकल्प है

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने मेरा काम देखा है, जोकि हर पल देश के नाम है। ये 24X7 फॉर 2047 है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता के बेहतर भविष्य के लिए ही भ्रष्टाचार पर आज कड़ा प्रहार किया जा रहा है। ये भ्रष्टाचारी गरीब के सपनों को तोड़ते हैं, आपको लूटते हैं, आपके अधिकारों को लूटते हैं। आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं। आपका बेटा या बेटी नौकरी के लिए योग्य है, मगर किसी और को नौकरी दे दी जाए तो आपके बेटे बेटी का भविष्य का क्या होगा। आपके बेटे बेटी के भविष्य को बचाने के लिए मोदी इतनी गालियां खा रहा है। ये भ्रष्टाचारी एकजुट होकर मोदी को धमकी दे रहे हैं। मगर हमारा मिशन साफ है, भ्रष्टाचार हटाओ, उनका कमिशन साफ है ‘भ्रष्टाचारी बचाओ’। लेकिन, ये मोदी है जो पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी ये मोदी की गारंटी है।

अभी तो बस ये ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल में जो हुआ है, उसकी सराहना आज बच्चा बच्चा कर रहा है। मगर मोदी के मन में जो सपना है उस हिसाब से ये काम अभी ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ करना है और देश को अभी बहुत आगे लेकर जाना है। वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। ऐसे विराट संकल्पों के लिए मोदी को आशीर्वाद चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, योगी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी, सहारनपुर से भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा, सांसद व कैराना से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵