back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोडवेज की नई एएमडी सरनीत कौर ब्रोका ने किया कैसरबाग बस स्टेशन का निरीक्षण

लखनऊ, 23 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की नई अपर प्रबंध निदेशक (एएमडी) सरनीत कौर ब्रोका ने बुधवार को अचानक लखनऊ के कैसरबाग डिपो कार्यशाला, अवध डिपो कार्यशाला और कैसरबाग बस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, बसों की रख-रखाव और दैनिक चेकिंग आदि की व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया है। परिवहन निगम के प्रवक्ता अनवर अन्जार ने बताया कि अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने कैसरबाग डिपो कार्यशाला, अवध डिपो कार्यशाला एवं कैसरबाग बस स्टेशन का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अवध एवं कैसरबाग डिपो कार्यशालाओं में बसों की रख-रखाव, सफाई-धुलाई, बॉडी मरम्मत और दैनिक चेकिंग आदि की व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया है। अपर प्रबंध निदेशक ने कैसरबाग डिपो में बसों के डीजल फ्यूल ऑटोमेशन व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अवध डिपो में जनरथ एसी बसों और पिंक महिला एसी बसों का भी निरीक्षण किया। प्रवक्ता ने बताया कि अपर प्रबन्धक निदेशक ने कैसरबाग बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था के साथ अन्य यात्री सुविधाओं में गुणात्मक सुधार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की समय सारिणी को प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा कैसरबाग बस स्टेशन में खाली पड़ी दुकानों और स्टॉलों को भी किराये पर देने और अवध डिपो कार्यशाला में फर्श के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबन्धक (प्राविधिक) जयदीप वर्मा, उप मुख्य यांत्रिक अभियन्ता आरएन वर्मा, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस और सेवा प्रबंधक सत्य नारायण सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...