back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी वापस अमेठी से ठोकेंगे ताल, जानिए कांग्रेस कैसे कर रही तैयारी?

Uttar Pradesh News: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने ऐलान किया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

नई रफ्तार न्यूज डेस्क। Uttar Pradesh News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी दल में जुट चुके हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने ऐलान किया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा प्रियंका गांधी भी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़े जाने के संबंध में अजय राय ने कहा कि जहां से प्रियंका गांधी की इच्छा चुनाव लड़ने की होगी वो वहीं से लड़ेंगी, प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। वहीं, अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि वह 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रहीं थी अब कहां हैं।

2019 के चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का किला दिया भेद

उल्लेखनीय है कि अमेठी कांग्रेस की सीट रही थी लेकिन साल 2019 के चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का किला भेद दिया था। अमेठी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने हरा दिया था। अमेठी लोकसभा सीट काफी समय से कांग्रेस की पारवारिक सीट रही है इस सीट से पूर्व पीएम राजीव गांधी, सोनिया गांधी और संजय गांधी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने सीपीआई के पीपी सुनीर को हराया

बता दें कि इस फिलहाल राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं, राहुल गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई के पीपी सुनीर को भारी वोटों के अतंर से हराया था। अब यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय के बयान से चर्चा तेज हो गई है कि राहुल गांधी फिर से अमेठी में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...