back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से भरा पर्चा, रायबरेली से अब कौन?

Rae-Bareli News: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

रायबरेली, (हि.स.)। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की सांसद सोनिया गांधी के इस फैसले से यह माना जा रहा है कि अब वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी।

रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार जीत चुकी हैं

वर्ष 2004 से 2019 तक सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार जीत चुकी हैं। वर्ष 1999 में वह पहली बार अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं और जीतीं। इसके बार यह सीट उन्होंने राहुल गांधी के लिए छोड़ दी।

सास इंदिरा गांधी के बाद लंबे समय तक रायबरेली से चुनाव लड़ा और जीता

सोनिया ने अपनी सास इंदिरा गांधी के बाद लंबे समय तक रायबरेली से चुनाव लड़ा और जीता। हालांकि 2019 के बाद यहां उनका आना जाना कम हो गया, तभी से यह कयास लगाया जाने लगा था कि उनका यह अंतिम चुनाव होगा, जिसका संकेत उन्होंने अपनी कई सार्वजनिक सभाओं में दिया था।

रायबरेली सीट गांधी परिवार के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है। प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रियता से इस बात की अटकलें लगने लगी हैं कि वह इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।

वर्ष 1999 में कैप्टन सतीश शर्मा यहां से सांसद बने

रायबरेली सीट से पहली बार वर्ष 1952 के चुनाव में सोनिया गांधी के ससुर फ़िरोज गांधी ने चुनाव लड़ा और जीता। वह 1952 और 1957 में यहां से जीते। सोनिया की सास इंदिरा गांधी ने इसे मजबूती दी और यहां से 1967, 1971 और 1980 में विजयी रहीं। रायबरेली में गांधी परिवार से चुनाव लड़ने और जीतने का सिलसिला आगे भी चलता रहा। वर्ष 1980 एवं 1984 में अरुण नेहरू ने चुनाव जीता। गांधी परिवार की ही शीला कौल 1989 एवं 1991 में रायबरेली से सांसद रहीं। वर्ष 1999 में कैप्टन सतीश शर्मा यहां से सांसद बने। सतीश शर्मा को गांधी परिवार का सबसे विश्वास पात्र माना जाता था।

बावजूद इसके यह सीट गांधी परिवार के लिए सबसे अहम रही है

हालांकि रायबरेली में गांधी परिवार को कई झटके भी लगे। वर्ष 1977 के चुनाव में यहां से जनता पार्टी के राजनारायण जीते और 1996 एवं 1998 के चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवार विजयी रहा। बावजूद इसके यह सीट गांधी परिवार के लिए सबसे अहम रही है। वर्ष 2024 में प्रियंका गांधी के चुनावी राजनीति की शुरुआत भी यहीं से करने की तैयारी है।

इसके बाद उपचुनाव के जरिए वह दोबारा सांसद चुनी गईं

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी पहली बार 1999 में अमेठी क्षेत्र से सांसद चुनी गईं। इसके बाद वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में वह रायबरेली सीट से जीतीं। मई 2006 में लाभ के पद को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उपचुनाव के जरिए वह दोबारा सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में सोनिया ने रायबरेली सीट से जीत हासिल की।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...