back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, केजरीवाल ने पंजाब और चंडीगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ने का किया ऐलान

Punjab News: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन आईएनडीआईए को झटका देते हुए ऐलान किया कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 और चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़, (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन आईएनडीआईए को झटका देते हुए ऐलान किया कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 और चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

पंजाब में भी आईएनडीआईए लगभग समाप्त हो चुका है

केजरीवाल शनिवार को पंजाब के खन्ना जिले में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त राशन वितरण योजना के शुभारंभ के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केजरीवाल ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ लोकसभा सीट समेत पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आने वाले दो सप्ताह के भीतर सभी 14 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा। केजरीवाल के इस बयान के बाद पंजाब में भी आईएनडीआईए लगभग समाप्त हो चुका है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस गठबंधन से किनारा कर चुके हैं।

अब से हर महीने खुद राशन लोगों के घर आया करेगा

केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। राशन ऊपर से आता था, लेकिन लोगों तक नहीं पहुंचता था। मंत्री, नेता, सरकारी ऑफिसर खा जाते थे। ये नहीं था कि ये चोरी रुक नहीं सकती थी, नीयत नहीं थी। अब ईमानदार सरकार आई है। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि जो आटा उनके व उनके मंत्रियों के घर पकता है, वही आटा अब स्कीम के तहत लोगों के घरों तक पहुंचेगा। अब से हर महीने खुद राशन लोगों के घर आया करेगा। जिसे आटा चाहिए, उसे आटा और जिसे चावल चाहिए, उसे चावल दिए जाएंगे। सरकार अच्छी क्वालिटी का आटा देगी।

अब वेरका अपना दूध एवं अन्य उत्पाद दिल्ली तक लेकर जाएगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में डेयरी किसानों का दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय है। अब पंजाब के वेरका को प्रमोट किया जाएगा। दिल्ली में वेरका को दूध पहुंचाने की परमिशन मिल गई है। अब वेरका अपना दूध एवं अन्य उत्पाद दिल्ली तक लेकर जाएगी। इसके बाद पश्चिम बंगाल का रुख किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...