back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायबरेली : छप्पर में लगी आग से सो रहे मासूम की मौत

रायबरेली, 29अप्रैल (हि.स.)। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोंडियन मजरे सिरसिरा में बुधवार देर रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब छप्पर में लगी आग से उसके नीचे सो रहा दस माह का एक मासूम झुलस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौके पर पहुंचे सलोन तहसीलदार नुकसान का आंकलन करने में जुट गए। जानकारी के अनुसार जिले के सलोन तहसील के पूरे गोंडियन मजरे सिरसिरा गांव में देर रात उस समय मातम पसर गया। जब गांव निवासी त्रिभुवन के घर मे पड़े छप्पर में अचानक से आग लग गई।जब तक लोग आग बुझाते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया और उसके नीचे सो रहे त्रिभुवन का दस माह का बेटा शिवांश बुरी तरह झुलस गया वो ग्रामीण जब तक उसे ईलाज़ के लिए लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुट गए। वही मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने आग से हुए नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया, जिससे पीड़ित को मुआवजा दिलाया जा सके। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गांव में आग लगने की सूचना मिली थी। दस माह के बच्चे की झुलस कर मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही आग लगने के कारणों की पड़ताल करने पर पता चला है कि घर वाले घर के बगल में खेत में कटाई कर रहे थे और बच्चा घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी यह घटना हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...