back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM सात जुलाई को वाराणसी के लोगों को देंगे 12 हजार करोड़ की सौगात, तैयारी में जुटे सीएम

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के सात जुलाई के प्रस्तावित आगमन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

वाराणसी, हिन्दुस्थान समाचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सतर्क है। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में आने के बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के सात जुलाई के प्रस्तावित आगमन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे अलग-अलग बैठकें

मुख्यमंत्री अपरान्ह में गोरखपुर से राजकीय विमान से चलकर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट आएंगे। वहां से सड़क मार्ग से वाहनों के काफिले में हरहुआ रिंगरोड के पास वाजिदपुर में प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां सभा की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सर्किट हाउस आएंगे। सर्किट हाउस में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ अलग.अलग बैठकें करेंगे। माना जा रहा है कि समीक्षा बैठक के बाद बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन.पूजन भी कर सकते हैं।

सात जुलाई को आएंगे पीएम

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। प्रधानमंत्री वाजिदपुर में जनसभा को सम्बोधन करने के पहले 12148.40 करोड़ रुपये की धनराशि से कराये गये एवं कराये जाने वाले कुल 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। 10720.58 करोड़ की 19 विकास परियोजना का लोकार्पण व 1427.82 करोड़ की लागत से 13 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) टीम भी शाम तक वाराणसी पहुंच जाएगी। टीम यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर फुल प्रुुफ सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...