back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोरखनाथ से चित्रकूट तक कांवर लेकर पैदल जाने का लिया संकल्प

-300 किमी की पैदल यात्रा पर आये तीर्थयात्रियों के जज्बे को लोगों ने किया सलाम हमीरपुर, 19 मार्च (हि.स.)। गोरखनाथ लखीमपुर खीरी से चित्रकूट तक 500 किमी की पैदल यात्रा पर शुक्रवार को यहां सुमेरपुर आये एक दर्जन से अधिक तीर्थयात्रियों का लोगों ने भव्य स्वागत करके हौसला बढ़ाया है। चित्रकूट जाने से पहले सभी तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर उनके जज्बे को सलाम किया गया है। गौरतलब है कि कठिन साधना का वृत लेकर गोरखनाथ लखीमपुर खीरी से चित्रकूट तक कांवर लेकर पैदल जाने के संकल्प के साथ अरुण कुमार मिश्र, मुन्ना लाल पांडेय, विनय तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, रमन मिश्रा, अंशुल तिवारी आदि कांवर लेकर जल चढ़ाने के लिए पैदल चित्रकूट जा रहे हैं। लगभग 300 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद कस्बा सुमेरपुर के कमलेश तिराहे में आकर थोड़ी देर के लिए रुके तो लोगों ने उनकी यात्रा का उद्देश्य जानने के बाद उनका भव्य स्वागत करते हुए यात्रा की सफलता की कामना की। स्वागत के साथ उन्हें जलपान कराकर सहर्ष विदा किया गया। तीर्थ यात्रियों का कहना था कि भगवान शिव के लिए लिया गया कठिन साधना का संकल्प भगवान शिव अवश्य पूरा करेंगे। शिव की उपासना सदैव फलीभूत होती है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा ऐलान, इलाज में कोई आर्थिक परेशानी न हो, अफसरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...