back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पर्यावरण के अनुकूल और लाभदायक होती है जैविक खेती – डॉ नकवी

अलीगढ़, 16 जून (हि.स.)। आधुनिक कृषि की तुलना में जैविक खेती प्रणाली कम पैदावार देती है। हालांकि, जैविक खेती अधिक लाभदायक और पर्यावरण के अनुकूल है। साथ ही यह पारम्परिक खेती की तुलना में अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रदान करती है। यह बातें मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के अध्यक्ष डॉ. सैयद दानिश यासीन नकवी ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेमिनार में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि इसमें कम कीटनाशक अवशेषों का प्रयोग किया जाता है। पारम्परिक फसलों की तुलना में जैविक फसलें अक्सर अधिक मूल्य की होती हैं और जैविक फसलों की मात्रा लगातार बढ़ती उत्पादन प्रवृत्ति को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि उत्पादित जैविक फसलों की बिक्री उन्नत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अत्यधिक है। जैविक खेती का पर्यावरणीय प्रभाव खराब कृषि भूमि की सफाई और सुधार का तरीका है। उन्होंने कहा कि मिट्टी एक जीवित प्रणाली है, इसलिए सिंथेटिक उत्पादों को बड़े पैमाने पर जैविक खेतों से बाहर रखा गया है। बुधवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार का विषय “जैविक खेती“ था। संचालन नियति शर्मा ने किया। इस दौरान प्रो उल्लास गुरूदास, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अनुराग शाक्य, मोहन माहेश्वरी, राजेश उपाध्याय, मनीषा उपाध्याय, डॉ. मंजरी, डॉ. आकांक्षा, डॉ. यादवेन्द्र सिंह, डॉ. संतोष कुमार गौतम, डॉ. देवेन्द्र कुमार, डॉ. सुकृत श्रीवास्तव, श्वेता भारद्वाज, डॉ. पूनम भारतीय आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्रिल/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली कैबिनेट का बड़ा ऐलान- प्रदूषण पर दिखेगी सख्ती, 800 फैक्ट्रियां बंद और DTC बसों को बढ़ावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक में कई बड़े...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...