नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पुणे फिर कानपुर और दिल्ली से सटे नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। दरअसल नोएडा में रविवार सुबह, एक तेज रफ्तार महंगी ऑडी कार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बता दें बुजुर्ग आकाशवाणी से सेवानिवृत्त कर्मी था। ऑडी से टक्कर लगने के बाद ही बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। टक्कर की पूरी घटना घटनास्थन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। बता दें कि घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बेटे ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है।
टक्कर के बाद 10 मीटर दूर जाकर गिरे बुजुर्ग
यह दर्दनाक हादसा नोएडा के कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में रविवार सुबह घटित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, कंचनजंगा मार्केट के पास से आ रही एक तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद वह बुजुर्ग से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद ही बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग हवा में उछलते हुए तकरीबन दस मीटर दूर जाकर गिरा। मृतक के बेटे, प्रदीप कुमार साह जो सेक्टर-53 के निवासी है, उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मृतक बुजुर्ग, जनक देव, रोज की तरह सवेरे टहलने के लिए निकले थे। वे आमतौर पर 5.30 बजे के करी ही टहलने के लिए निकलते थे, जिसके बाद घर लौटते समय दूध लेकर आते थे।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्रदीप के अनुसार जब उनके पिता रविवार सुबह काफी देर तक लौटकर नहीं आए तो उन्होंने अपने पिता को खोजना शुरू किया। तलाश के दौरान ही उन्हें अपने पिता को लहूलुहान हालत में कंचनजंगा मार्केट में सड़क के किनारे मृत पड़े देखा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि उनके पिता को एक अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया है। घटनास्थल पर लगे कैमरो में यह घटना कैद हो गई है। साथ ही बता दें कि कैद हुई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टक्कर के दौरान कार की रफ्तार कितनी ज्यादा होगी, जिसने एक बुजुर्ग को कई मीटर दूर हवा में उछाल दिया।
पुलिस ने की जांच शुरू
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस प्रवक्ता ने आधिकारिक तौर पर बताया कि रविवार को थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत ।सुबह करीब 6:30 बजे जनक देव साह को एक अज्ञात सफेद ऑडी कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बुजुर्ग की टक्कर मारकर जान ले ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करावा लिया है। मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर जांच कर आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in







