back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाल के पानी से कुशीनगर में नारायणी नदी उफनाई, छह गांव पानी से घिरे

कुशीनगर, 16 जून (हि.स.)। नेपाल की पहाड़ियों पर भारी वर्षा के चलते कुशीनगर बड़ी गंडक नदी (नारायणी) नदी उफना गई है। जिससे छह गांव पानी से घिर गए हैं। बुधवार की सुबह नेपाल के वाल्मीकि नगर बैराज से 3 लाख 80 हजार 400 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया, जिससे नदी उफान पर आ गई। पानी खड्डा ब्लॉक के ग्राम हरिहरपुर, वसंतपुर, मरीचहवा, शिवपुर गांव में घुस गया। एसडीएम अरविंद कुमार खड्डा के नेतृत्व में प्रशासन रेता क्षेत्र के इन गांवों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव की व्यवस्था में लग गया। नौ बजे का डिस्चार्ज पानी चार घंटे में छितौनी बांध के पास पहुंच गया। पूर्व में गंडक नदी का जलस्तर छितौनी बांध के भैसहा में चेतावनी बिंदु 95 मीटर से 70 सेंटीमीटर नापा गया था। सुबह खतरे की निशान 96 मीटर से मात्र 30 सेंटीमीटर नीचे है। छितौनी बांध के 6:1 किमी पर इस समय दबाव बना हुआ है। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की स्थिति पर निगाह है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में बड़ा एक्शन: पीएम बनते ही बालेन शाह का कड़ा कदम, पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री बनते ही Balen Shah एक्शन मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵