back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरादाबाद : मनोहरपुर गांव में कोरोना संक्रमित के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद, 08 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद जनपद के मनोहरपुर गांव में पहुंचकर कोरोना संक्रमित ग्रामीण का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीण से दवाईयां मिलने और दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इसके बाद कोविड-19 कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाॅप्टर से शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे। वहां से कोविड कंट्रोल रूम पहुंचकर उसका निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कोविड-19 के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अचानक जनपद के मनोहरपुर गांव में पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री कोरोना पीड़ित ग्रामीण सुंदर सिंह के घर के बाहर पहुंचे और दवाईयां मिलने के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूछा कि उन्हें दवाई समय पर मिल रही है या नहीं ? इस पर लोगों ने बताया कि उन्हें दवा की किट समय पर मिल रही है। मुख्यमंत्री ने निगरानी समितियों और आरआरटी द्वारा किए जा रहे टेस्ट का मौके पर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट की उपलब्धता की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। मुरादाबाद के अस्पतालों में दोगुने होंगे बेड सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है। पीएम केयर फंड से मुरादाबाद मंडल मे आठ और मुरादाबाद जनपद में तीन नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। सोमवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे कोविड अस्पतालों में बेड और आईसीयू की संख्या बढ़ाई जाएं, जिससे मरीजों को अस्पताल से बिना इलाज के वापस न लौटना पड़े। मुरादाबाद के मुख्यमंत्री बरेली के लिए रवाना हो गए। कमिश्नरी कार्यालय में बैठक में मुख्यमंत्री ने कोरोना से पैदा हालात और तीसरी लहर आने की आशंका पर मंथन किया। मुख्यमंत्री ने मरीजों के उपचार के लिए प्रत्येक संसाधन का इंतजाम पहले ही करने के निर्देश दिए। कोरोना मरीजों का उत्पीड़न ना होने दिया जाए। बैठक में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, विधायक राजेश चुन्नू, आयुक्त आंजनेय सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त संजय चौहान आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...