back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरादाबाद: पिकअप से टकराई बस, पांच की मौत

मुरादाबाद, 28 जून (हि.स.)। मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बस पिकअप गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर सोमवार की सुबह एक बस जा रही थी। उस समय पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी और एक पिकअप को रोका हुआ था। उसी समय चेकिंग टीम ने बस को रुकने का इशारा किया तो बस अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई। यह बस हिमाचल प्रदेश से मजदूरों को लेकर पीलीभीत जा रही थी। हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस टीम मौके से फरार हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य चलाया गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हुई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने और घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा दिलाने के निर्देश दिए। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...