back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वच्छता पखवारा के तहत मीरजापुर में आयोजित होगें विविध कार्यक्रम

प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दिलायी जाएगी शपथ बच्चों को हैण्डवाश एवं बालिकाओं में बांटा जाएगा सेनिटरी नैपकिन मीरजापुर, 31 मार्च (हि.स.)। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 15 अप्रैल तक स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया गया है। इस अभियान के तहत प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं पीएचसी और सीएचसी पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलायी जाएगी। एनएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत दस अप्रैल तक प्रत्येक पीएचसी व सीएचसी पर स्वच्छता संबंधित रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी, ताकि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें। इसके अलावा प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए पर्यटक स्थलों, पार्कों, बस स्टैण्डों, नदियों व सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जल सैनिटेशन एवं हाईजीन तथा प्रदूषण कम करने के लिए जनसंवाद की योजना तय की गयी है। वहीं वेक्टर कंट्रोल डे विषय पर गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। पौध रोपण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा कायाकल्प अवार्ड स्कीम के तहत जिले के सभी चिकित्सा इकाइयों का इंटरनल असेसमेंट, गैप क्लोजर व इंटरनल असेसमेंट का तुलनात्मक परिणाम का आंकलन किया जाएगा। दस से 15 अप्रैल के बीच होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं इस अभियान के तहत दस से पंद्रह अप्रैल के बीच विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक केंद्रों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इनमें पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, वालराइटिंग, वीडियो शो का आयोजन किया जाएगा। सैनिटेशन डे का होगा आयोजन स्वच्छता पखवारे के तहत सैनिटेशन डे व श्रमदान दिवस का भी आयोजन किया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम होगें। सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों की देखरेख में लिक्विड व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डे का भी आयोजन होगा। इससे स्वच्छता अभियान को गति देने में मदद मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सचिव जी’ का मिर्जापुर में एंट्री धमाका! अली फज़ल के साथ शूटिंग में दिखे जितेन्द्र कुमार

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। एक ओर जहां 'मिर्जापुर' का नाम सुनते ही आंखों के सामने खून, बदला और सत्ता की लड़ाई घूमने लगती है,...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵