back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Oscar Award winner “स्माइल पिंकी” फेम पिंकी बनेगी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अंबेसडर

UP News: ऑस्कर अवार्ड विजेता प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘स्माइल पिंकी’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली मीरजापुर की बेटी पिंकी को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा।

मीरजापुर, (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से ऑस्कर अवार्ड विजेता प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘स्माइल पिंकी’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली मीरजापुर की बेटी पिंकी को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराया जाएगा एवं उसे ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा। इस बाबत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

इस पहल से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की उपसचिव ज्योतिका ने मीरजापुर की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि प्रसिद्ध फिल्म स्माइल पिंकी में मुख्य भूमिका निभाने वाली पिंकी की शिक्षा सुनिश्चित की जाए और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का अंबेसडर बनाया जाए। इस पहल से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

पिंकी की सहायता के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा था

ज्ञात हो कि तीन महीने पूर्व मीरजापुर जनपद के रामपुर ढबही गांव की रहने वाली पिंकी के घर को गिराने के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी किया था। अखबारों में खबर आने के पश्चात केंद्रीय मंत्री एवं जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल डीएम से बात की थीं और पिंकी के परिजनों को आश्वासन दिया था कि उनका घर नहीं टूटने दिया जाएगा। तत्पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री ने 20 सितंबर को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत पिंकी की सहायता के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा था। यह केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुप्रिया पटेल का बहुत ही बढ़िया कार्य है। इससे प्रदेश की बेटियों को बल मिलेगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। देश में बेटियों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के सराहनीय कार्य करना बहुत ही जरुरी है। बेटियां पढ़ लिखकर कामयाब होंगी तो पिछड़े क्षेत्रो में भी बेटियों के महत्व का पता चलेगा। देश की बेटियां किसी भी तरह से देश के बेटो से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इसी को साकार करने के लिए केंद्र सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान लेकर आयी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की रेस में ‘Sinners’ सबसे आगे, पूरी लिस्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित रात यानी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) को लेकर उत्साह चरम पर है। साल 2025 में रिलीज...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...