back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीरजापुर : यास का असर, जिले में सुबह से होती रही बरिश

– सब्जी की फसलों को होगी भारी क्षति, नर्सरी के लिए खेत तैयार करने में किसानों को मिलेगी मदद मीरजापुर, 27 मई (हि.स.)। जिले में यास चक्रवात का असर गुरुवार को सुबह से ही प्रभावी हो गया। सुबह नौ बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी के साथ शुरु हुई बरसात पूरे दिन होती रही। बरसात से गर्मी की सब्जी की फसलों को भारी क्षति पहुंचने की किसानों ने आशंका जतायी है। वहीं धान की नर्सरी के लिए किसानों को खेत तैयार करने के लिए अब सिंचाई नहीं करनी होगी। जिले में गुरुवार को पूरे दिन बरसात होती रही। इससे तापमान भी गिरकर 27 डिग्री सेंटीग्रेट हो गया। तापमान गिर जाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गयी। वहीं बरसात होने से गर्मी की सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भारी क्षति होने की सम्भावना बढ़ गयी है। किसानों का कहना है कि मौसम शीघ्र साफ न हुआ तो सब्जी के खेतों में जमे पानी से सब्जी की फसल सड़ जाएगी। वहीं जिन किसानों को धान की रोपाई करनी है, उन्हें नर्सरी डालने के लिए अब खेत की जुताई कराने में काफी मदद मिल गयी। अब किसानों को खेतों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। बरसात से ग्रामीण और नगरीय इलाके में जल जमाव हो गया है। नालियों की साफ-सफाई न कराए जाने से बरसात के पानी के साथ नाली का गंदा पानी भी सड़क पर बह रहा है। गंगा में नावों का हो रहा संचालन प्रशासन से अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद गंगा में नावों का संचालन किया जा रहा है। इससे हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। नाविक नावों में ओवरलोड सवारियों को भरकर गंगा पार करा रहे हैं। हालांकि अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नीतू सिंह ने बुधवार की शाम को ही नाविकों और गंगा के तटवर्ती इलाके के पुलिस थानों व चौकियों को पत्र भेज कर नावों के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन नावों के संचालन पर रोक नहीं लगा पायी। गुरुवार को नाविक सवारियों को गंगा पार कराने में जुटे रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सचिव जी’ का मिर्जापुर में एंट्री धमाका! अली फज़ल के साथ शूटिंग में दिखे जितेन्द्र कुमार

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। एक ओर जहां 'मिर्जापुर' का नाम सुनते ही आंखों के सामने खून, बदला और सत्ता की लड़ाई घूमने लगती है,...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...