back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP: प्यार में बाप बना रोड़ा तो बेटी ने गला रेत कर की हत्या; भाई पर भी बोला हमला, शोर सुन पड़ोसियों ने बचाई जान

नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता की तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई पर भी हमला बोल दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के छिबरामऊ इलाके में एक नाबालिग बेटी ने अपने ही पिता की तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई पर भी हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार जिस समय नाबालिग ने हमला किया, उस समय घर में सब सो रहे थे। जब आपपास के लोगों ने शोर सुना तो फौरन घर की तरफ दौड़े और लड़की पर काबू पाया।

बेटी ने बाप की हत्या की बात कबूली

वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। आरोपी नाबालिग लड़की ने खुद पुलिस को पिता की हत्या करने की बात कुबूली। साथ ही उसने अपने भाई को भी मारने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अभी तक हत्या करने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पड़ोसियों में मुताबिक, आरोपी लड़की का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि पुलिस अपनी ओर से हर एंगल से जांच कर रही है।

भाई की भी हत्या करने का था इरादा

पुलिस के अनुसार, करमुल्लापुर के रहने वाले अजय पाल जिले के सौरिख क्षेत्र में सचिव के पद पर तैनात थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। रात करीब दो बजे नाबालिग बेटी ने पिता की तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। उसने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अपने भाई को मारने के लिए उसके कमरे की ओर गई। लेकिन इसी बीच उसकी आंख खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और लड़की पर काबू पाया। साथ ही वारदात की सूचना पुलिस को दी गई।

क्या कहना है पड़ोसियों का?

पड़ोसियों ने बेकाबू लड़की पर काबू पाया, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़की को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में लड़की ने कबूला कि उसने अपने पिता की हत्या खुद की है। साथ ही बताया कि किस तरह मारा। लड़की ने इस बात को भी कबूली कि वह अपने भाई को भी मारना चाहती थी। पड़ोसियों का कहना है कि लड़की का किसी लड़के से प्रेम चल रहा है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि लड़के के कहने पर उसने अपने पिता की हत्या की है। वहीं, परिजनों ने शक जताया है कि लड़की ने पहले खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर घर वालों को गहरी नींद सुलाया। जिसको खाने के बाद सभी लोग गहरी नींद में सो गए थे। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली CM Rekha Gupta पर हमला करने वाला राजेश भाई खिमजी कौन है? आख‍िर किस फैसले से भड़का उसका गुस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵