back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ : शूटरों का हाथों में पिस्टल लहराते किया डांस, वीडियो वायरल

मेरठ, 19 अप्रैल (हि.स.)। मेरठ जिले में एक बार फिर से कुख्यात सलमान और शारिक गैंग के बीच गैंगवार की आशंका गहरा गई है। सोमवार को इंटरनेट मीडिया कुछ युवकों द्वारा पिस्टल लहराते हुए डीजे पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो सलमान गैंग के शूटरों का बताया जा रहा है। सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर लगभग दो मिनट के दो वीडियो वायरल हुए। इन वीडियो में लगभग 12 युवक किसी बिल्डिंग की छत पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनमें तीन-चार युवक अपने हाथों में पिस्टल लेकर डीजे पर खलनायक का गाना बजाकर डांस कर रहे हैं।युवकों के हाथों में लहराती पिस्टल देखकर उनके पेशेवर शूटर होने का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। इन शूटरों को सलमान गैंग का बताया जा रहा है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने वायरल वीडियो की जांच करके आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने लोगों से भी इन बदमाशों की पहचान के लिए मदद मांगी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵