भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने मथुरा से भरा नामांकन, जानें शपथ पत्र के अनुसार कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

Hema Malini Net Worth: हेमा मालिनी को कौन नहीं जानता है। वह हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रही हैं।
Hema Malini
Hema Maliniraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा लोकसभा सीट से हेमा मालिनी को इस बार भी अपना प्रत्याशी बनाया है। हेमा मालिनी को कौन नहीं जानता है। वह हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। अब जब उन्होंने मथुरा लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। तो ऐसे में सभी हेमा मालिनी के द्वारा नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में दी गयी उनकी संपत्ति के बारे में जानते हैं।

हेमा मालिनी ने अपने शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति 298 करोड़ रुपये दिखाई है

हेमा मालिनी ने अपने शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति 298 करोड़ रुपये दिखाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए शपथ पत्र की तुलना में हेमा मालिनी की संपत्ति में इस बार 49 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2019 में हेमा मालिनी के पास कुल संपत्ति 249 करोड़ थी।

उनके द्वारा इस बार दाखिल शपथ पत्र के अनुसार 298 करोड़ की संपत्ति में से 169 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके पति धर्मेंद्र के नाम पर है। हेमा मालिनी के नाम पर 129 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हेमा मालिनी के पास 13.52 लाख रुपये की नगदी है। वहीं उनके पति धर्मेंद्र के पास 3.19 लाख रुपये की नगदी है। हेमा मालिनी के बैंक खाते में 1.13 करोड़ रूपए जमा हैं। वहीं उनके अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं में 4.28 करोड़ रुपये हैं। हेमा मालिनी को 2.96 करोड़ की संपत्ति विरासत में मिली हुई है। उन्होंने शेयर मार्किट में 2.57 करोड़ का निवेश किया है।

हेमा मालिनी भी गहनों की काफी शौकीन हैं

हेमा मालिनी सिनेमा जगत से हैं। जिस तरह से अधिकतर अभिनेत्रियों को गहनों का शौक होता है। ठीक उसी तरह से हेमा मालिनी भी गहनों की काफी शौकीन हैं। उनके पास 3.39 करोड़ रुपये के गहनों का कलेक्सन है। हेमा मालिनी पर 1.42 करोड़ रूपए का कर्ज भी है। वहीं हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र पर 6.49 करोड़ रुपये का कर्ज है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in