back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा:पीएफआई के सदस्यों पर आरोप सिद्ध न होने पर मुक्त किए जाने के आदेश

मथुरा, 15 जून(हि.स.)। बहुचर्चित पीएफआई मामले में सात महीने बीतने के बाद भी मांट पुलिस जेल में बंद पीएफआई के चार सदस्य अतीकुर्रहमान, मसूद, आलम, सिद्दीकी कप्पन पर शांति भंग का आरोप सिद्ध करने में नाकाम साबित रही। जिसके चलते बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलील पर उपजिलाधिकारी ने इन चारों लोगों को मुक्त किए जाने के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर माह में पड़ोसी जनपद हाथरस में एक युवती से दुराचार के बाद हत्या के मामले को लेकर पूरे प्रदेश के समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के लोगों का हाथरस में जमावड़ा लगा था, जिसे रोकने के लिये पूरे मंडल में पुलिस सतर्क थी। इसी सतर्कता में मांट पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा से मसूद, आलम, सिद्दीकी कप्पन को शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसमें इन्हें एक-एक लाख रूपये के व्यक्तिगत मुचलके न दाखिल करने पर जेल भेज दिया गया। यह चारों आरोपित अभी भी जेल में है, इनके अधिवक्ता मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने इस मामले की पैरवी की, जिसमें मंगलवार उपजिलाधिकारी मांट ने पुलिस द्वारा धारा 116 (8) खण्ड प्रक्रिया संहिता समाप्त करने और आरोपितों को अभिरक्षा से मुक्त किये जाने के आदेश जारी किये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵