मथुरा, 29 अप्रैल (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण के मतदान गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान थाना बरसाना में ग्राम पंचायत राकौली के गांव नाहरा में फर्जी मतदान होने की सुगबुहाट पर दो उम्मीदवारों समर्थकों के बीच जमकर गोलियां चली। इसमें महिला समेत आठ लोग घायल हो गए, जबकि तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गोलीबारी के दौरान मतदान रुक गया है। सूचना पाकर पुलिसबल के साथ एसडीएम गोवर्धन राहुल यादवख्त जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर पहुंचे। विवाद को शांत कराया गया। इस दौरान करीब आधा घंटा मतदान रुका रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों उम्मीदवार समेत 33 आरोपितों को हिरासत में लिया है। कस्बा बरसाना में ग्राम पंचायत राकौली के नाहरा गांव में सियाराम की पत्नी और मलखान की पत्नी प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। फर्जी मतदान को लेकर दोपहर दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों में विवाद हो गया। बूथ के बाहर तैनात पुलिस के सामने ही गोलियां चलने लगींं। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे मतदान केंद्र के पास अफरा-तफरी मच गई। लोग मतदान केंद्र से भागे निकले। मौके पर कम संख्या में मौजूद पुलिस कर्मी इस दौरान मूकदर्शक बने रहे। फायरिंग व पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के तेजवीर, जगदेव, भूरी और सचिन तथा मंजू, धनेश, प्रह्लाद, शेर सिंह गोली व पत्थरबाजी से घायल हो गए। इसमें तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। बवाल के बाद यहां मतदान आधा-पौन घंटा रुक गया है। मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं। पुलिस ने मौके से 33 लोगों को हिरासत में ले लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग गोली व पत्थरबाजी घायल हुए हैं, जिसमें से तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा मतदान को लेकर सियाराम और मलखान पक्ष में विवाद हुआ था। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई। पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों उम्मीदवारों सहित 33 आरोपितों के हिरासत में लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश





