back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : गोवर्धन के दो गेस्ट हाउस में रंगरेलियां मनाते 10 युवक-युवतियां गिरफ्तार

मथुरा, 27 जून (हि.स.)। गोवर्धन के दो गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर 10 युवक-युवतियों को पकड़ा है। गेस्ट हाउस के संचालकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में लिए हैं। एसएसपी का कहना है कि गोवर्धन पुलिस को सूचना मिली सौंख अड्डा के पास दो गेस्ट हाउस में कुछ युवक-युवतियां रंगरेलिया मना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने टीम को लेकर एक साथ दोनों गेस्ट हाउस में छापा मारा। पुलिस को एक गेस्ट हाउस से तीन युवक, तीन युवती तो दूसरे गेस्ट हाउस से दो युवक और दो युवती मिली है। पुलिस ने जब उन लोगों से पूछताछ की तो कोई भी उत्तर ठीक तरह से नहीं दे पाये हैं। इस दौरान पुलिस गेस्ट हाउसे के दोनों संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। फारेंसिक टीम ने भी कमरे से साक्ष्य को इकट्ठा किया है। सब इंस्पेक्टर हरेंद्र ने एक गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर मशीन को कब्जे में लेकर दूसरे गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इस मामले में रविवार गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दो गेस्टाहाउस में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान 10 युवक-युवतियां रंग रेलिया मनाते हुए पकड़े गए हैं। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...