back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा

UP News: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया।

लखनऊ, (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा बदली है।

केन्द्र व प्रदेश सरकार मिलकर गरीब कल्याण को नयी गति दे रहे हैं

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार भारत दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार मिलकर गरीब कल्याण को नयी गति दे रहे हैं। अब उत्तरप्रदेश रूकने वाला नहीं। अब उत्तर प्रदेश थमने वाला नहीं है।

विश्वभर में भारत और उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध हो रही है

पीयूष गोयल ने कहा कि विश्वभर में भारत और उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध हो रही है। पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है कि भारत विश्व की अर्थवयवस्था को बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभायेगा। उसी प्रकार भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

आठ वर्षों में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का कायाकल्प किया है

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय तब तक अधूरा है, जब तक समाज के हर व्यक्ति तक न्याय न पहुंचे। आठ वर्षों में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का कायाकल्प किया है। सोमवार को 10 लाख 24 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरूआत एक साथ किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी निवेशक तभी निवेश करता है जब उसे नेतृत्व, व्यवस्था व भविष्य पर विश्वास होता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ये लोग मौके पर रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री जसवंत सैनी और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...