back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Assembly: सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष सदन की गरिमा बनाये रखें: CM योगी आदित्यनाथ

Lucknow: शीतकालीन सत्र शुरू होने से पूर्व CM योगी ने कहा कि अनुपूरक बजट के साथ ही विधायी कार्य पूरे होंगे। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि सत्र संचालन में प्रदेश की गरिमा को बनाये रखने में सहयोग दें।

लखनऊ, हि.स.। शीतकालीन सत्र शुरू होने से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुपूरक बजट के साथ ही विधायी कार्य पूरे होंगे। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि जिस तरह पूरे देश में उत्तर प्रदेश चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वह भी सत्र संचालन में प्रदेश की गरिमा को बनाये रखने में सहयोग दें। उनके हर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है। विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा

चर्चा-परिचर्चा सुचारु रूप से चल रहा

उन्होंने कहा कि विधानमंडल ने अपने कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पिछले 6 वर्षों से चर्चा-परिचर्चा करने में विशेष उपलब्धि हासिल की है। लोक संवाद को पुष्ट करने के लिए विधानमंडल जैसे आगे बढ़ी है, वह लोगों के लिए कौतूहल का विषय भी बना है। यहां चर्चा-परिचर्चा सुचारु रूप से चल रहा है।

हर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी विपक्ष से अपील है कि जिस गरीमापूर्ण तरीके से उप्र देश के अंदर जिस तरह से चर्चा में है। उस गरिमा को बनाये रखने में विपक्ष अपना योगदान दें। हर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है। पूरी तैयारी के साथ वहां पर सभी लोग मौजूद रहेंगे। हमारे विपक्षी दलों के सदस्यों से भी उम्मीद है कि वे इसे गरिमापूर्ण तरीके से चलाने में अपना योगदान दें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

”सपा सरकार बनवाओ, 40,000 रुपये सालाना पाओ” यूपी विधानसभा चुनाव से पहले Akhilesh Yadav ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी विधानसभा की तैयारियां लगभग शुरु हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपनी अपनी जीत का दंभ भरते हुए कमर कस...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵