back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akhilesh के जन्मदिन पर CM Yogi का दिखा खास अंदाज, बधाई संदेश में कह दी बड़ी बात

Akhilesh Yadav Birthday: अख‍िलेश के जन्‍मद‍िन पर सीएम योगी ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं। सीएम योगी ने ट्वीट पर जन्मदिन की बधाई के साथ कहा- प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज आपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। राजनेताओं के साथ उनके प्राशंसक भी उन्हें जन्मदिवस के अवसर पर बधाई संदेश भेज रहें है। ऐसे मे उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मदिन की शुभकामनाएं राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गयी।

सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खास अंदाज में उन्‍हें बधाई दी। उन्होंने अखिलेश को जन्मदिन पर भेजे गए बधाई संदेश में प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा क‍ि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

बसपा सुप्रीमो दी बधाई

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट में कहा, ‘समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें और उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनाएं।’

सपा प्रवक्ता ने लगवाई भावी प्रधानमंत्री होर्डिंग

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मिले बधाई संदेशों में सपा कार्यालय पर लगी एक होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई। इस होर्डिंग को सपा प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने पार्टी कार्यालय पर लगवाई थी। इसमें उन्होंने अखिलेश को देश का भावी प्रधानमंत्री तक कह डाला था।

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵