लखनऊ, 03 जून (हि.स.)। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में अभी तक ब्लैक फंगस के 265 रोगी भर्ती हुए हैं। यह वर्तमान में भर्ती रोगियों की संख्या नहीं है,अभी तक विश्वविद्यालय में आये रोगियों की संख्या है। केजीएमयू प्रवक्ता के मुताबिक, चौबीस घंटे के भीतर ब्लैक फंगस के 15 रोगी भर्ती हुए हैं। आठ रोगियों की शल्य चिकित्सा की जा चुकी है। इलाज के दौरान दो रोगियों की मौत हुई है। मृतक लखनऊ निवासी 72 वर्षीय पुरुष और गोरखपुर निवासी 44 वर्षीय पुरुष है। पिछले 24 घंटों में सात रोगियों को डिस्चार्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक




