back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ: रेस्टोरेंट मालिकों ने होम क्वारंटाइन परिवार को शुद्ध भोजन पहुंचाने का लिया जिम्मा

लखनऊ, 15 अप्रैल(हि.स.)। लखनऊ में फैले कोरोना के कहर के बीच एक दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट मालिकों ने घर पर क्वॉरेंटाइन हुए परिवारों को शुद्ध भोजन पहुंचाने का जिम्मा ले लिया है। रेस्टोरेंट मालिकों द्वारा टिफिन में शुद्ध भोजन लोगों तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए सबसे पहले परिवारों की तरफ से अपना भोजन बुक कराया जाता है। लखनऊ के मुंशी पुलिया इलाके में रसोई वाला रेस्टोरेंट के मालिक कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि रोजाना सुबह का भोजन बुक करने के लिए 10 बजे तक और शाम का भोजन बुक करने के लिए दोपहर 3 बजे तक कोई भी व्यक्ति जिसके घर के लोग होम क्वॉरेंटाइन हों 8382840000 पर फोन कर अपना भोजन बुक करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपराह्न एक बजे तक और शाम सात बजे तक हमारे द्वारा बनाया हुआ भोजन टिफिन में सुरक्षित घर तक पहुंचेगा। कोरोना काल में घर में खुद को सुरक्षित रखने वाले लोगों द्वारा सूचित कर भोजन प्राप्त किया जा रहा है। बता दें कि जिला प्रशासन को रेस्टोरेंट मालिकों द्वारा अच्छी पहल की जानकारी है। शहर में विभिन्न क्षेत्रों जैसे चांद गंज में थाली सर्विस, अन्नपूर्णा टिफिन सर्विस, अपना ढाबा रेस्टोरेंट, अमिता टिफिन सर्विस, अवस्थी भोजनालय, जानकीपुरम विस्तार टिफिन सर्विस, आलमबाग टिफिन सर्विस, चौक टिफिन सर्विस, अलीगंज के सुमित रेस्टोरेंट इत्यादि मालिकों ने अभी ये सुविधा उपलब्ध कराया है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵