back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गोरखनाथ मंदिर में किया पूजन अर्चन

– बस्ती महोत्सव में शामिल होंगे लोक सभा अध्यक्ष गोरखपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर पूजन अर्चन किया। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उनका गोरखपुर एयर पोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को बस्ती महोत्सव में हिस्सा लेने से पूर्व गोरखपुर एयर पोर्ट से सीधे गोरखनाथ मंदिर पंहुचे। जहां मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने उनका स्वागत किया।मंदिर पहुंचकर लोक सभा अध्यक्ष ने पूजा अर्चना की और फिर वे बस्ती के लिए रवाना हो गए।इस दौरान उनके साथ सांसद रवि किशन और जगदंबिका पाल भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories