back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: गठबंधन की अटकलों को मायावती ने दिखाई लाल झंडी, अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Uttar Pradesh News: मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव में किसी गठबंधन में न रहकर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी, उनके फैसले से विरोधी दल बेचैन हैं। बसपा ने चुनाव की रणनीति बनाना शुरु कर दी है।

अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर चुनाव अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि “बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।”

इसके बाद उन्होंने लिखा- “ख़ासकर यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल।”

अकेले चुनाव लड़ने का पहले भी मायावती दे चुकी संकेत

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने पिछले गठबंधनों का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन से बसपा को हमेशा नुकसान हुआ है और दूसरी पार्टियों को फायदा हुआ है। मायावती ने आगे ये भी कहा था कि हम चुनाव अकेले लड़ेंगे और बेहतर रिजल्ट लाएंगे।

कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम

बसपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चाओं पर मायावती ने आज विराम लगा दिया। अब देखना ये है कि बसपा आमचुनावों में कितना जलवा बिखेरती है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। दोनों दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵