back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश से ही चुनावी मैदान में उतर सकते हैं राहुल, प्रियंका और सोनिया

UP Politics: कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को उप्र से लड़ाकर उप्र में एक माहौल बनाने के फिराक में है। इसके लिए पार्टी जमीन तलाश रही है।

लखनऊ, हि.स.। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को उप्र से लड़ाकर उप्र में एक माहौल बनाने के फिराक में है। इसके लिए पार्टी जमीन तलाश रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी के पदाधिकारी वाराणसी से लड़ाना चाहते हैं। यदि वे वहां से न लड़े तो उसके आस-पास चुनाव लड़ जायं तो कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया जा सकता है।

सोनिया गांधी रायबरेली से ही लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार सोनिया गांधी अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि वाराणसी से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ें तो उनके पक्ष में अच्छा माहौल है। वैसे वे आस-पास के किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। अमेठी की जनता राहुल गांधी को दिनरात याद कर रही है। वहां पर सस्ता सबकुछ उपलब्ध कराने वालों ने सबकुछ महंगा कर दिया। इससे आमजन छलावा महसूस कर रहा है।

राहुल गांधी अमेठी से लड़ सकते है चुनाव

कांग्रेस पदाधिकारियों की कोशिश है कि अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ें। सिर्फ अमेठी से चुनाव लड़ने की संभावना मात्र से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। इससे कांग्रेस के पदाधिकारी भी उत्साहित हैं। अजय राय ने आने के बाद ही प्रवक्ताओं की टीम को बदल दिया और उनमें जोश लाने का प्रयास किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा भी उप्र से लड़ सकती चुनाव

इस संबंध में उप्र की राजनीति को समझने वालों का मानना है कि यदि तीनों लोग यू. पी से चुनाव लड़ते हैं तो फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भर सकता है। इसका बहुत ज्यादा असर तो नहीं पड़ेगा, लेकिन कांग्रेस के घटते जनाधार को रोका जा सकता है। कांग्रेस पदाधिकारियों का भी मानना है कि उप्र में कांग्रेस की पुनर्वापसी बहुत जरूरी है। यहां पार्टी को जमीनी स्तर से जुड़ना होगा।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा को उप्र से चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए क्षेत्र का चुनाव किया जा रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले लोकसभा चुनाव में वे उप्र से चुनाव लड़ेंगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories