back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: BJP ने सेट कर लिया 2024 का एजेंडा! पसमांदा मुस्लिम और UCC पर दांव लगाने की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर बात की, उन्होंने कहा कि वोट बैंक के खातिर कुछ राजनीतिक दल भारतीय मुसलमानों को युनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर भड़का रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केवल जीत का मंत्र ही नहीं दिया बल्कि तीन तलाक से लेकर पसंमादा मुस्लिमों का मुद्दा उठाने के साथ सामान नागरिक संहिता पर भी बात की है।

समान नागरिक संहिता

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर बात की, उन्होंने कहा कि वोट बैंक के खातिर कुछ राजनीतिक दल भारतीय मुसलमानों को युनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर भड़का रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय लगातार यूसीसी को लेकर पूछ रहा है कि कब लागू कर रहे, लेकिन कुछ लोग इसको लागू नहीं होने देना चाहते। उन्होंने आगे कहा कि एक घर में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा तो घर कैसे चलेगा। पीएम मोदी ने इस बयान से साफ कर दिया है कि उनकी सरकार सामान नागरिक संहिता के मुद्दे पर अब कदम बढ़ाएगी और 2024 के लिए बीजेपी के प्रमुख मुद्दों से एक मुद्दा यह भी होगा।

पसमांदा मुस्लिम पर दांव

प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से पसमांदा मुस्लिमों से लेकर शिया मुस्लिम तक का जिक्र कर उन्हें साधने की कोशिश की। पीएम मोदी ने कहा कि पसमांदा मुस्लिमों का किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिला बल्कि वे परेशानी और कष्ट से गुजर रहे हैं। उनके ही धर्म के एक वर्ग ने पसमांदा मुस्लिमों का शोषण किया है और उन्हें बराबरी का हक नहीं मिला। पीएम मोदी ने पसमांदा मुस्लिम जातियों के नाम गिनाए और कहा कि आज भी ये मुस्लिम जातियां भेदभाव का शिकार हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि भाजपा पसमांदा मुस्लिमों का मुद्दा 2024 के चुनाव अपने एजेंडे में रखने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग के बीच PM मोदी की मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी तेज, 5 देशों के नेताओं से की बातचीत, जानिए क्या हुई बात?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग (Iran War) के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵