नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान किया जाएगा। बता दें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू था। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग के दो घंटे बाद अब नौ बजे तक उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 12.33 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
किस-किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग
इलाहाबाद में 9.37 प्रतिशत मतदान
अंबेडकर नगर में 14.61 प्रतिशत मतदान
आज़मगढ़ में 14.17 प्रतिशत मतदान
बस्ती में 14.26 प्रतिशत मतदान
भदौली में 12.84 प्रतिशत मतदान
दोमरियागंज में 13.38 प्रतिशत मतदान
जौनपुर में 12.91 प्रतिशत मतदान
लालगंज में 10.95 प्रतिशत मतदान
मछलीशहर में 13.33 प्रतिशत मतदान
फूलपुर में 7.45 प्रतिशत मतदान
संत कबीर नगर में 12.73 प्रतिशत मतदान
श्रवस्ती में 9.95 प्रतिशत मतदान
सुलतानपुर में 14.11 प्रतिशत मतदान
दिग्गजों के बीच मुकाबला
इनमें से कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां मुकाबला बेहद खास हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के प्रत्यासी ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों के तकदीर का फैसला होना है।
कहां से कौन है उम्मीदवार?
उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों में से इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन से कांग्रेस कोटे के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह से है। इसके साथ आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। वहीं जौनपुर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव का मुकाबला सपा उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा के कृपाशंकर सिंह से है। भदोही में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है जिनका मुकाबला विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी से है।
भाजपा और सपा में है मुकाबला
इसके साथ डुमरियागंज में भाजपा सांसद और प्रत्याशी जगदंबिका पाल का मुकाबला सपा के भीष्मशंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी से है। तो वहीं अंबेडकरनगर में भाजपा के रितेश पांडेय का मुकाबला सपा के पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के साथ है। जबकि संतकबीरनगर में भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद और सपा के लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के बीट बेहद रोचक मुकाबला हैं। प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीट में से 53 पर पिछले पांच चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है और छठे चरण में 14 सीट पर शनिवार को मतदान होना है। चार जून को सभी सीटों पर एक साथ मतगणना होनी है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




