back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूमाफिया के पक्ष में रिपोर्ट देने वाला लेखपाल निलम्बित, तहसील निरीक्षण में ​जिलाधिकारी ने पकड़ा मामला

गाजियाबाद, 24 मार्च (हि.स.)। भू माफिया से मिली भगत कर उसके पक्ष में रिपोर्ट देने वाले लेखपाल को जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने बुधवार को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी तहसील सदर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिलाधिकारी डॉ अजय सदर तहसील का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने तहसील के विभिन्न पटलों की पत्रावलियों को बारीकी से जांचा तो पता चला कि एक लेखपाल ने भू माफिया से सांठ-गांठ करके सड़क के मामले में एक रिपोर्ट दी है। प्राथमिक जांच के बाद लेखपाल भगत सिंह को दोषी मानते हुए जिलाधिकारी ने निलंबित करने के आदेश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बड़े-बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए। साथ ही 10 बड़े बकायेदारों के नाम भी तहसील पर चस्पा करने को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने तहसील में रिकॉर्ड को सलीके से रखने के निर्देश दिए। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵