back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौशाम्बी : बारिश से उरद व मूंग बोने वाल किसानों के सपने हुए चकनाचूर

– किसानों को लागत निकालने में हो रही मुश्किल कौशाम्बी, 17 जून (हि.स.)। जनपद में द्वाबा के किसान जागती आंखों से हसीन ख्वाब देख रहे थे। शुरुआती दौर में उनकी उरद व मूंग की खेती ठीक-ठाक थी। लेकिन बीते दिनों हुई झमाझम बारिश ने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। मूंग व उरद की बरबाद होती फसल को देखकर उसके ख्वाब दम तोड़ गए। अब तो लागत निकालनी मुश्किल हो गई। बता दें कि जिले में इस वर्ष खरीफ की फसल चक्र में 1282 हेक्टेयर कर लक्ष्य रखा गया है, जबकि गत वर्ष यही लक्ष्य 913 हेक्टेयर था। इसी प्रकार पिछले साल 46 हेक्टेयर पर मूंग की बुआई का लक्ष्य था, जो पूरा हुआ। इस वर्ष भी 46 हेक्टेयर पर मूंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक किसान उरद व मूंग की खेती कर अपनी किस्मत सुधार लेता था। लेकिन इस वर्ष जिस तरह से बारिश हुई उसकी वजह से किसानों के आंखों से आंसू निकल गए। किसानों का कहना है कि बीज की लागत भी निकालनी मुश्किल हो गई। कुछ किसानों की फसल इस बरसात में ज्यादा प्रभावित नहीं हुई, लेकिन इस वर्ष मूंग की यह खेती जीविकोर्पाजन का आधार नहीं बन सकती है। किसानों के चेहरे पर छायी मायूसी इस बात का संकेत है कि वह बर्बादी के मुहाने पर खड़ा है। मेड़रहा के सम्पूर्णानन्द द्विवेदी, ढेकहाई के रामबाल मौर्या व अफसार खां, बारा के रामखेलावन, मढ़ी के रामयस आदि का कहना है कि हम लोगों ने उरद व मूंग की खेती की थी। पैदावार की अच्छी उम्मीद थी, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश ने पूरी फसल चौपट कर दी। अब तो शायद लागत भी न निकल पाए। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...