back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर : कोरोना काल में यात्रियों के लिए दो पूर्ण आरक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन

कानपुर, 07 मई (हि.स.)। कोरोना काल में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे पूर्ण आरक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। ये जानकारी शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने दी। कोरोना काल में यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर रेलवे विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। जिससे उन्हें सुरक्षित यात्रा मिल सके। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे विभाग दो पूर्ण आरक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। पहली गाड़ी संख्या 09429 अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर व 09430 मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद के लिए पूर्ण आरक्षित विशेष गाड़ी वाया कानपुर सेंट्रल के लिए चलाई जाएगी। ये ट्रेन अहमदाबाद से 10 मई को एवं मुजफ्फरपुर से 11 मई को रवाना होगी। इस ट्रेन में एसी तृतीय 10 बोगी व स्लीपर श्रेणी 10 बोगी रहेगी। इसी तरह दूसरी गाड़ी संख्या 01221-01222 छत्रपति शिवाजी महाराज (टर्मिनल) से हजरत निजामुद्दीन के लिए पूर्ण आरक्षित विशेष गाड़ी अप व डाउन वाया कानपुर सेंट्रल होकर प्रतिदिन चलाई जाएगी। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज (टर्मिनल) से 07 मई से 29 जून तक चलेगी। साथ ही हजरत निजामुद्दीन से 8 मई से 30 जून तक चलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...