back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लापरवाही मामले में हटाए गए कानपुर देहात सीएमओ, डॉ. अशोक कुमार राय को मिली जिम्मेदारी

कानपुर देहात, 04 जून (हि.स.)। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कोरोना कॉल में लापरवाही के चलते तबादला कानपुर के यूएचएम विभाग में कर दिया गया है। उनकी जगह पर मीरजापुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को इस पद पर तैनाती दी गई है। जिले में आने वाले कुछ दिनों में और भी फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। कोरोना कॉल में जहां एक तरफ पूरा विश्व परेशान था और स्वास्थ विभाग लगातार मरीजों को बेहतर इलाज करने में जुटा था। ऐसे में कानपुर देहात जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कटियार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिले में लगातार शिकायतें मिलती रहीं। यहीं नहीं शिकायतों के कई आरोप भी तीमारदारों ने लगाए और उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। लापरवाही के चलते जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी का वेतन भी कई बार रोका गया था। यही नहीं नाराज जिलाधिकारी में शासन को इसकी रिपोर्ट भी सौंपी थी। कोविड कॉल का प्रकोप कम होते ही सीएमओ की लापरवाही का शासन ने संज्ञान लिया और गुरुवार को स्वास्थ विभाग कानपुर देहात के सीएमओ समेत छह लोगों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। कानपुर देहात के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कटियार को कानपुर जिले में यूएचएम विभाग में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है। जबकि उनकी जगह पर मीरजापुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार राय को मुख्य चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जनपद में और हो सकते हैं फेरबदल सीएमओ का तबादला होने के साथ ही अब अन्य विभागों में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शासन स्तर पर सूत्रों की माने तो पंचायत चुनाव में भी जनपद में कई गड़बड़ी हुईं थी जिसके चलते बड़े अधिकारियों में फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। शासन द्वारा जनपद में कोरोना से लेकर पंचायत चुनाव में होने वाली गड़बड़ी पर जांच की जा रही है। यहां बहुत जल्द बदलाव की चर्चाएं इन दिनों तेज हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...