back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झांसी : दुष्कर्म मामले में तीन फौजियों पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

रविवार की देर शाम रेलवे यार्ड में खड़े आर्मी कोच में दो महिलाओं के साथ तीन फौजियों द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

झांसी, एजेंसी । रविवार की देर शाम रेलवे यार्ड में खड़े आर्मी कोच में दो महिलाओं के साथ तीन फौजियों द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यही नहीं पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपित पुलिस की पकड़ से फरार हो गया है। उसे खोजने में पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। यह पूरी कार्रवाई घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के बाद अमल में लाई गई है।

सीओ जीआरपी मोहम्मद नईम अहमद मंसूरी ने बताया कि महिलाओं द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संदीप,सुरेश व रविंद्र नामक फौजियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें से संदीप तिवारी बिहार के सिवान क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी पोस्टिंग सिकंदराबाद बताई जा रही है। जबकि सुरेश लेह में हवलदार के पद पर तैनात है।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई विवेचना के अनुसार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रविंद्र फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। बताया कि महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए थे, उसके बाद ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथी रविंद्र जोकि अब फरार है वही दोनों महिलाओं को मोबाइल से फोन करने के बहाने कोच तक ले गया था और वहां तीनों साथियों ने मिलकर दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूरी घटना का सूत्रधार उसी को माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल मुख्य प्लेटफार्म से थोड़ा दूर हटकर यार्ड में स्थित है। जहां घटना घटित हुई उसे मिलिट्री का लंगर कोच कहते हैं। पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं कोतवाली व नवाबाद थाना क्षेत्र की निवासी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम के सिलचर में शर्मनाक घटना, युवती के साथ 7 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 10 हजार भी कराए ट्रांसफर

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । असम के कछार जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिलचर के बाहरी इलाके में...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...