फिरोजाबाद, 30 अप्रैल (हि.स.)। थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार की रात्रि में मकान की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थाना रामगढ़ क्षेत्र श्रीपाल कालोनी रैपुरा रोड निवासी मीरा देवी पत्नी स्व. मुरारीलाल शर्मा के मकान में गुरुवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी मकान की मुखिया मीरा देवी को शुक्रवार की सुबह हुई तो वह सन्न रह गई। शोर होने पर भीड़ जमा हो गई। पीड़िता ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मकान स्वामी मीरा देवी के अनुसार चोरों ने उनके घर की दीवार तोड़कर प्रवेश कर लिया। चोर उनके यहां से तीन जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी लेडीज, एक कंधौनी चांदी की, तीन जोड़ी पायल चांदी की, बीस हजार रुपये नगद आदि सामान ले गए है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस को अवगत कराते हुए तहरीर भी दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल




