back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जौनपुर : शीतला धाम में एक बार में सिर्फ पांच लोग कर सकेंगे दर्शन

जौनपुर,12 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस पर शीतला धाम में एक बार में सिर्फ पांच श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। मन्दिर के प्रबंधन का कहना है कि कल से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है। इसको देखते हुए शीतला धाम में भक्तों का रेला लगा रहता है। इस दौरान गर्भ गृह के भीतर लोगों पूरी तरह से प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। बाहर से ही सिर्फ पांच लोग दर्शन कर सकेंगे।यह निर्णय प्रशासन की ओर से किया गया है। नाराज पंडा धरने पर बैठे इससे नाराज पंडा समुदाय के लगभग 300 लोगों ने आज मंदिर के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन पर अनावश्यक से दबाव बनाने का आरोप लगाया। मंदिर में पंडा का काम कर रहे आशीष माली का कहना है कि हम लोग इसी मंदिर के भरोसे अपने परिवार की जीविका चल रहे हैं। ऐसे में यदि मंदिर बंद कर दिया जाएगा तो हम लोग कैसे रहेंगे। इस मामले को लेकर हम लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया तो उनका कहना है कि ऊपर से आदेश है सिर्फ पांच-पांच श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे। इसी तरह आदर्श उपाध्याय का कहना है कि हम लोग सूद पर से पैसा लेकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। अगर मन्दिर में श्रद्धालु नहीं आयेंगे तो उनके परिवार कैसे चलेगा। अरविंद पांडेय का कहना है कि भवन के लिए तीन रास्ते हैं तीनों को खोल दिया जाए जिससे लोग आसानी से आ जा सके। एक रास्ते से दर्शन करने से यहां संक्रमण बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। लगभग 300 से 400 परिवार यहां पर हैं जो धरने पर बैठे हुए हैं हम इनके साथ है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए मंदिर में बढ़ रही भीड़ के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई है। ऊपर से जारी शासनादेश का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵