back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमीयत यूथ क्लब बनारस ने बेलौड़ी गांव को लिया गोद

वाराणसी, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को भारत स्काउट एंड गाईड जमीयत यूथ क्लब बनारस ने बेलौड़ी गांव को गोद लेकर एडीएम सिटी वाराणसी गुलाब चंद की मौजूदगी में पौधारोपण किया। क्लब ने बेलौड़ी गांव में शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ एवं विकास के विभिन्न बिंदुओं पर जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ इसे आदर्श गांव बनाने का संकल्प भी लिया। संस्था के सेक्रेटरी मौलाना अहमद शकील ने बताया कि पौधा लगाना सद्का जारिया है, इसलिए हमने पौधारोपण हज़रत मौलाना कारी सय्यद उस्मान मंसूरपुरी के नाम पर किया। संस्था के अध्यक्ष अबुल हाशिम ने मुख्य अतिथि एडीएम सिटी,गांव के प्रधान सुमित कुमार सिंह आदि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण से हुई। क्लब की कलर पार्टी ने दोनों मेहमानों का स्काउट के परंपरागत अंदाज़ में स्वागत किया। इस दौरान संस्था के उत्तर प्रदेश सेक्रेटरी हाफिज़ उबैदुल्लाह, जामिया इस्लामिया के मैनेजर हाजी बेलाल अहमद,क्लब के कनवीनर मुहम्मद रिजवान , हाफ़िज़ तनवीर की खास मौजूदगी रही। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली कैबिनेट का बड़ा ऐलान- प्रदूषण पर दिखेगी सख्ती, 800 फैक्ट्रियां बंद और DTC बसों को बढ़ावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक में कई बड़े...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵