back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोबाइल से नहीं मांगी जाती जानकारी, आरजक तत्वों से करें बचाव : मुख्य कोषाधिकारी

— शहर में फर्जीवाड़ा का चल रहा है गिरोह, प्रलोभन में न आयें कानपुर, 24 मई (हि.स.)। एटीएम के साथ बैंक खातों से रुपया पार करने अक्सर मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन अब फर्जीवाड़ा करने वालों का गिरोह पेंशनरों को निशाना बना रहा हे। इसके लिए पेंशनरों को फोन करके जानकारी मांगी जाती है कि कोषागार से बोल रहे हैं। ऐसे किसी भी काल में पेंशनर कोई जानकारी न दे और फर्जीवाड़ा से बचें, क्योंकि कोषागार कभी भी मोबाइल से जानकारी नहीं मांगता है। यह बातें सोमवार को मुख्य कोषाधिकारी ने कही। उन्होंने बताया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा कोषागार कार्यालय कानपुर नगर के नाम से पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन से संबंधित डाटा बताकर एरियर तथा अन्य भुगतान करने का प्रलोभन देकर उनसे बैंक खाते का विवरण, आधार संख्या, एटीएम का विवरण तथा मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी संख्या मानकर उनके बैंक खाते में रक्षित धनराशि का अवैध तरिके से आहरण करने का प्रयास किया जा रहा है/किया जा सकता है। उन्होंने समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि कोषागार कार्यलय कानपुर नगर स्तर से किसी भी भुगतान, जीवन प्रमाण पत्र अथवा अन्य किसी कार्य के लिए दूरभाष/मोबाइल/ई-मेल/एस0एम0एस0 द्वारा बैंक खाते का विवरण/आधार संख्या/ओटीपी इत्यादि से संबंधित कोई भी जानकारी पेंशनरों से नही मांगी जाती है। तद्नुसार इस प्रकार की अपेक्षित सूचना किसी भी व्यक्ति को दूरभाष/मोबाइल/ई-मेल/ एस0एम0एस0 के माध्यम से अवगत न कराये, जिससे कि किसी भी पेंशनर से कोई फर्जीवाडा न कर सके। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵