वाराणसी, 07 जून (हि.स.)। कोरोना काल में जिले के सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की सुविधा से लैस करने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की पहल पर जिले के सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की सुविधा के लिए सीएसआर फंड से प्राप्त ऑक्सीजन कन्संट्रेटर दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को शहर में स्थित मौलाना आजाद बुनकर अस्पताल के सचिव हाजी जलीस अहमद व सदस्य अनवारुल हक अंसारी, हाजी वकार अहमद तथा हाजी बेलाल अहमद को जिलाधिकारी ने सीएसआर फंड से प्राप्त पांच ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त




