back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह का यूपी के हॉकी खिलाड़ियों ने किया सम्मान

लखनऊ, 23 फरवरी (हि.स.)। राजधानी लखनऊ का केडी सिंह बाबू स्टेडियम पूरी तरह से हॉकी के रंग में नजर आया। विश्व हॉकी पटल पर डंका बजाने वाले यूपी के खिलाड़ी सोमवार को एक मंच पर मौजूद थे, मौका था डॉ. आरपी सिंह के सम्मान समारोह का। इस दौरान पुरानी यादे ताजा होती दिखी। कोई 80 के दशक की हॉकी की बात कर रहा तो कोई केडी सिंह बाबू से जुड़े किस्से को याद कर रहा था। खिलाड़ियों ने यह सम्मान डॉ .आरपी सिंह को हॉकी इंडिया की हाई परफॉर्मेंस एंड डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन बनाए जाने के बाद किया गया। डॉ .आरपी सिंह की इस कामयाबी पर यूपी के दिग्गजों में खुशी की लहर है। इस दौरान डॉ.आरपी सिंह बेहद भावुक नजर आये और कहा कि अब मेरी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। इस दायित्व के साथ मुझे भारतीय हॉकी को वो ऊंचाई देनी है कि आगामी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी भारत का परचम लहराता रहे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि डॉ.आरपी सिंह नयी जिम्मेदारी के साथ भारतीय हॉकी को फलक पर उठाने का भी कार्य करेंगे। सम्मान समारोह का संचालन कर रहे इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी रजनीश मिश्र ने कहा कि डॉ.आरपी सिंह के हॉकी यूपी के महासचिव के तौर पर उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि भारतीय हॉकी में यूपी का कद बढ़ रहा है। सम्मान समारोह में ओलम्पियन रविंदर पाल, ओलंपियन सैयद अली, ओलंपियन सुजीत कुमार, ओलंपियन अब्दुल अजीज, ओलंपियन दानिश मुज्तबा मंचासीन थे। इसके अलावा लखनऊ वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव रंजीत सिंह, लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के बीआर वरुण सहित बड़ी संख्या में अन्य खेलों के खिलाड़ी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...