back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जन सहभागिता व सामूहिक प्रयास से ही हिन्डन की निर्मलता संभव : जेपी यादव

गाजियाबाद, 21 मार्च (हि. स.)। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अपर निदेशक बीपी यादव ने कहा कि जल व वायु प्रदूषण के लिए हम सब जिम्मेदार हैं, इसके लिए सरकारों अथवा संबंधित विभागों की ही जिम्मेदारी मानना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी योजना की सफलता जन सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी के बिना संभव नहीं है। श्री यादव रविवार को हिंदी महोत्सव के तीसरे दिन सिटी फॉरेस्ट में इनवायरमेंट एंड सोशल डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित सेमिनार हिंडन मंथन में मुख्य वक्ता के रुप में बोल रहे थे। यह सेमिनार विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में वर्षा जल संचय तथा हिंडन नदी के निर्मल अविरल धारा के विषय पर आयोजित किया गया था, जिसमें पर्यावरणविदों, वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने अपने विचार रखे। मेयर आशा शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद के लोग आज साईं उपवन व कान्हा उपवन (सिटी फारेस्ट के कारण ही ऑक्सीजन ले पा रहे हैं, यदि ये उपवन नहीं होते तो आज हमारे लिए शुद्ध हवा में सांस लेना सम्भव नहीं होता। पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत ने कहा कि मंचासीन लोग, पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, राजनेता, सरकार के नुमाइंदे केवल योजनाओं को बता एवं लागू कर सकते हैं, लेकिन योजनाएं सफल तभी होंगी, जब उनमें स्वेच्छा से जनसहभागिता होगी। आम आदमी को प्रकृति के प्रति अपना नैतिक दायित्व निभाने से ही हालात सुधरेंगे। जिला वन अधिकारी दीक्षा भंडारी ने कहा कि हिन्डन मरी नहीं है, बीमारी से ग्रस्त है। इसलिए इसका उपचार किया जा रहा है। लेकिन नई बीमारी रोकना जरुरी है, तभी इसकी स्थिति बदली जा सकती है। जामिया मिलिया के प्रोफेसर सिराजुद्दीन ने कहा कि नदियों के पानी का स्वाभाविक रुप अमृत ही है, लेकिन हमने अपने स्वार्थों के कारण इसे विष बना दिया है। नदियों को साफ करने के प्रयासों से ज्यादा उन्हें गंदा न होने देना की मुहिम लर काम करना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵