back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अपराधियों के इशारे पर चलती थी सरकार’, यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा शासन में अपराधी प्रशासन चला रहे थे और भ्रष्टाचार आम था।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर कड़ा हमला बोला है। खन्ना ने कहा कि समाजवादी पार्टी के दौर में हालात ऐसे थे कि उनका उद्देश्‍य केवल “खाली प्लॉट हमारा है, समाजवादी का नारा है” तक सीमित था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा होता था, उसमें सबसे बड़ा गुंडा बैठा रहता था। अपराधी ही सरकार चलाते थे और प्रशासन उनके इशारों पर काम करता था।

सुरेश खन्ना ने यूपी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्तमान यूपी सरकार में सभी फैसले मेरिट और योग्यता के आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ की साढ़े आठ साल की सरकार में लगभग 8.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं, जिसमें किसी भी तरह की रिश्वत या घूस की शिकायत नहीं रही। 

सुरेश खन्ना ने आगे कहा कि किसानों को सम्मान निधि, गरीबों को राशन, और महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से रसोई गैस मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित सोच का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है, जबकि सपा, कांग्रेस और अन्य दलों में केवल परिवार के लोग ही पार्टी की कमान संभालते हैं।

“अब 34 देशों के साथ सीधे रुपये में व्यापार कर भारत”

मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भारत अब 34 देशों के साथ सीधे रुपये में व्यापार कर रहा है। पहले रुपये को डॉलर में बदलकर भुगतान करना पड़ता था, लेकिन आज हमारी मौद्रिक साख इतनी बढ़ चुकी है कि ये देश हमारे रुपये को सीधे स्वीकार कर रहे हैं। सुरेश खन्ना ने आगे कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनी मजबूत आर्थिक स्थिति का ही नतीजा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान की बात करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि जिन पार्टियां ने मिलकर गठबंधन बनाया हैं, वही संविधान के नियमों का उल्लंघन करती रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...