back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ghosi Bypoll: NDA उम्मीदवार दारा के पक्ष में डिप्टी CM पाठक ने ठोका ताल, कहा- विरोधी की करा देंगे जमानत जब्त

Ghosi Bypoll: मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर लगातार दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हुंकार भारी।

मऊ, हि.स। मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर लगातार दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हुंकार भारी। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित जनचौपालों, बैठकों और जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में वोट मांगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विरोधी पक्ष की जमानत जब्त करा देंगे।

मतदान करने का किया आह्वान

ग्राम कुर्थी जाफरपुर में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर उन्होंने घोसी सीट पर ऐतिहासिक जीत दिलाकर कमल खिलाने का आह्वान किया। इस दौरान दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, ग्रामसभा चौबेपुर एकौना में आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। राजन महाविद्यालय, हिकमा, कोपागंज में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करते हुए भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। उधर, कोइरियापर घोसी में शक्ति केंद्र की बैठक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए चुनावी तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व जनता से मिल रहे स्नेह एवं आशीर्वाद से घोसी पर कमल खिलना निश्चित है और विपक्षी पक्ष की जमानत जब्त होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, पूर्व मंत्री टुनटुन उपाध्याय, पूर्व विधायक उमेश पांडेय, पंकज चौबे, ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...