back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना टीकाकरण के लिए सीएससी पर कराएं निशुल्क पंजीकरण

बागपत, 19 मई (हि.स.)। कोरोना टीकाकरण के लिए अब काॅमन सर्विस सेंटरों पर भी निःशुल्क पंजीकरण कराया जा सकता है। सरकार ने सीएससी को कोरोना वैक्सीन का स्लाॅट बुक करने का अधिकार दिया है। बागपत जनपद में काॅमन सर्विस सेंटर प्रबंधक बोबी ने बताया कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण कराने से पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता है, जिसके लिये जनपद के 300 कॉमन सर्विस सेंटरों पर पंजीकरण की व्यवस्था कर दी गई है। ग्रामीण लोगों की सहायता के लिए ग्रामीण स्तर पर स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा ग्रामीण लोगों के टीकाकरण पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपना व अपने परिवार का टीकाकरण कराने के लिये पंजीकरण करा सकते है। टीकाकरण के लिए तिथि ओर स्थान निर्धारित करवा सकते है। 15 मई से पूरे उत्तर प्रदेश में पंजीकरण का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बागपत जिले में कुल 300 कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा 5000 से अधिक लोगों ने टीकाकरण के लिये पंजीकरण कराया है। इस मुहिम को जारी रखते हुए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का पंजीकरण कर उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वह नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर टीकाकरण हेतु अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और इस महामारी को हराने की मुहिम में हमारा साथ दें। पंजीकरण के लिए लाभार्थी अपना आईडी प्रूफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन कार्ड, पासपोर्ट, स्मार्ट कार्ड, वोटर कार्ड लेकर सीएससी जा सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...