नई दिल्ली/बनारस, रफ्तार डेस्क। भारत में गोलगप्पे काफी मशहूर हैं, जैसे की जिला बनारस यहां के गोलगप्पे के पानी को 7 अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारें व नेता भी यहां गोलगप्पे खाना पसंद करते हैं। वहां के लोगो का कहना हैं की गोलगप्पे खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और दुकानदारों ने कहा की हमारे दुकान पर लगभग दिन भर में दो से ढाई हजार तक ग्राहक आ जाते होंगे, क्योंकि इसका स्वाद और लोगों की पसंद के अनुसार पानी रखा गया है। चाहें तीखा खाएं चाहें खट्टा। हर तरह का पानी हमारे पास मिलता हैं।
कई प्रकार का पानी
दुकानदार ये तरह -तरह का पानी खुद बनाते है और सारे पानी का स्वाद एक दूसरे से बहुत ही अलग होता है। जिसे ग्राहक बहुत पसंद से गोलगप्पे का लुफ्त उठाते हैं। खट्टा-मीठा, गार्लिक लहसुन, हरियाली सौंफ, रेगुलर, रजवाडी, पुदीना, और जलजीरा पानी सब बनाया जाता है। लोगों का प्रिय है गार्लिक, रजवाडी और रेगुलर। इसके अलावा लोगों को गोलगप्पे के साथ-साथ सेव्पुरी, दहिपुरी और चाट भी बेहद पसंद होता है।
गोलगप्पे कितने प्रकार के होते हैं?
भारत में हर जगह अलग अलग तरीके से गोल गप्पे मिलते से जैसे की, कहीं मटर के साथ तो कहीं चने और आलू की स्टफिंग करके तीखे-खट्टे पानी के साथ गोल गप्पे खाये जाते हैं। लड़कियों और महिलाओं को गोल गप्पे बेहद पसंद होते हैं ,वे तीखे गोलगप्पे भी खाना पसंद करती हैं ,हर किसी की पसंद अलग होती हैं ,जैसे की किसी को ज्यादा तीखे खाना पसंद होता है तो किसी को बेहद मीठे खाना, किसी को मटर वाले पसंद होते है तो किसी को चने वाले, कई जगह तो दही वाले गोलगप्पे भी बनाये जाते हैं,जिन्हे लोग बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in





