back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी के चार साल : मोदी व योगी ने जन्म से वृद्ध होने तक जनसुविधा का रखा ध्यान – गुलाब देवी

– प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूरे होने पर हुआ भव्य कार्यक्रम बलिया, 19 मार्च (हि.स.)। योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बहुउद्देशीय सभागार में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने व्यक्ति के जन्म से लेकर वृद्ध होने तक जनसुविधा का ध्यान रखा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों को ऋण माफी, फसल बीमा प्रतिपूर्ति, घर-घर बिजली, निःशुल्क कनेक्शन जैसे सराहनीय कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए 40 लाख से अधिक आवास निर्माण कराया गया, जबकि 72 हजार से अधिक की स्वीकृति होनी है। प्रदेश छोड़कर अपराधी भाग रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने घर-घर शौचालय देकर महिलाओं को सम्मान तथा आर्थिक रूप कमजोर परिवार को पक्का छत, रसोई के लिए गैस कनेक्शन देकर बड़ी राहत दी है। पारदर्शी तरीके से लाखों सरकारी नौकरी दी गई। श्रीमती गुलाब ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना काल में भी बिना भय के लगातार आम जनता के प्रति समर्पित होकर काम करते रहे। लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आजीविका मिशन, दिव्यांग उपकरण व अन्य विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र व उपकरणों का वितरण किया गया। इस मौके पर वृद्धावस्था पेंशन के 27 लाभार्थियों को, निराश्रित पेंशन के 11 लाभार्थी व पांच दिव्यांग पेंशन के तथा पीएम आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभार्थी को स्वीकृति पत्र वितरित किया। इनके अलावा 15 दिव्यांगों को मेंटल रेटार्डेड (एमआर) किट, 10 दिव्यांग को कान की मशीन व 19 लाभार्थी को ट्राईसाईकल का वितरण किया गया। वहीं, सामुदायिक शौचालय के संचालन के लिए डेमो चाभी का वितरण काली मां स्वयं सहायता समूह, खेवसर (बांसडीह) व नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह, भरतपुरा (हनुमानगंज) को किया। लाभार्थी किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान पर मिले कृषि यंत्र स्वीकृति पत्र व बेहतर उत्पादकता प्राप्त करने वाले प्रगतिशील कृषकों में प्रमाण पत्र का वितरण किया। खादी ग्रामोद्योग विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अदिति सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ राजेन्द्र प्रसाद, सुरेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व अतुल तिवारी भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵